ओम कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणत:। क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः।।

मिर्ज़ापुर की बाल साहित्य लेखिका को मिला डॉ प्रतीक मिश्र विशेष सम्मान



मिर्ज़ापुर की लेखिका सृष्टि राज को भारतीय बाल कल्याण संस्थान,कानपुर ( रजि) ने अपने 64वें बाल साहित्य सम्मान  समारोह- २०२५ में डॉ. प्रतीक मिश्र विशेष सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान सृष्टि राज को बाल साहित्य में विशेष कार्य के लिए दिया गया। सृष्टि राज की बाल साहित्य की दो चर्चित पुस्तकें  1. दर्पण में बचपन और 2. बहादुर कुकू, प्रकाशित हो चुकी हैं। सृष्टि राज मिर्जापुर के विंध्यवासिनी महाविद्यालय में बी ए तृतीय वर्ष की छात्रा हैं। प्रसिद्ध साहित्यकार आनंद अमित इनके पिता हैं। इनकी तबियत खराब होने के कारण सृष्टि राज कानपुर समारोह में नहीं पहुंच पाई थीं। सम्मान को सुभाष वर्मा ने संस्था सचिव एस बी शर्मा से प्राप्त किया और सृष्टि राज तक पहुंचाया।


सृष्टि राज आकाशवाणी वाराणसी, पारस टीवी आदि पर अपनी कविताएं पढ़ चुकी हैं। इनकी रचनाएं विभिन्न पत्र पत्रिकाओं में निरंतर प्रकाशित होती रहती हैं। सृष्टि राज को 2024 में कानपुर और श्रीनाथद्वारा राजस्थान में भी बाल साहित्य के लिए सम्मानित व पुरस्कृत किया जा चुका है।


भारतीय बाल कल्याण संस्थान द्वारा सृष्टि राज को सम्मान दिए जाने पर मिर्ज़ापुर के  साहित्यकारों ने प्रसन्नता व्यक्त की है। वरिष्ठ साहित्यकार भोलानाथ कुशवाहा, प्रसिद्ध नवगीतकार गणेश गंभीर, डॉ. नीरज त्रिपाठी, प्रवीन राठी, प्रसिद्ध संचालक व कवि लल्लू तिवारी, अरविंद अवस्थी, लालब्रत सिंह सुगम, केदारनाथ सविता, डॉ. रमाशंकर शुक्ल, आनंद अमित, डॉ सुधा सिंह, रमाशंकर सिंह यादव, पूजा यादव, कुलभूषण पाठक, इरफान कुरैशी, सुभाष वर्मा, आनंद केसरी, नंदिनी वर्मा, श्रुति जायसवाल, इला जायसवाल आदि ने बधाई दी।

Post a Comment

0 Comments