प्रयागराज में चल रहे माघ मेले के दौरान आग की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। पुरानी रेलवे लाइन के पास बने एक कैंप में 48 घंटे के भीतर तीसरी बार आग भड़क उठी। जिससे अफरा-तफरी मच गई।
प्रयागराज में चल रहे माघ मेले के दौरान आग की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। पुरानी रेलवे लाइन के पास बने एक कैंप में 48 घंटे के भीतर तीसरी बार आग भड़क उठी। जिससे अफरा-तफरी मच गई।
पत्रिका की खबर के अनुसार प्रयागराज माघ मेले में तीसरी बार गुरुवार रात साढ़े 9 बजे सेक्टर-5 में आग लग गई। आग लगने से टेंट में सो रहे मुजफ्फरनगर के डीएम उमेश मिश्रा के रिश्ते में भतीजे मानस मिश्रा की जलकर मौत हो गई। 22 साल का मानस उस वक्त टेंट में सो रहा था। वह भाग नहीं पाया और झुलस गया। टेंट में तेजी से आग फैलने की वजह से वह 90 फीसदी तक जल गया। उसे एसआरएन अस्पताल ले जाया गया, जहां 2–3 घंटे बाद उसकी मौत हो गई।
उत्तर प्रदेश के प्रायगराज में आयोजित माघ मेले में एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। मेले के क्षेत्र में पुरानी रेलवे लाइन और गणपति-अन्नपूर्णा मार्ग के चौराहे के पास स्थित एक कैंप में देर रात अचानक आग लग गई। यह घटना बीते 48 घंटों में उसी इलाके में आग लगने की तीसरी घटना बताई जा रही है। आग इतनी तेजी से फैली कि फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही टेंट पूरी तरह जलकर राख हो गया।
0 Comments